फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर का सर्वे, मिले दो अघोषित गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर के सर्वे में मिले दो अघोषित गोदाम
विज्ञापन

वनस्पति तेल की फर्म नारायण ट्रेडर्स से कई कागजात जब्त, टैक्स चोरी का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वाणिज्य कर विभाग के सर्वे में शहर के एक वनस्पति तेल के कारोबारी के पास अघोषित संपत्ति का पता चला है। घोषित की तुलना में ज्यादा स्टॉक के अलावा दो अघोषित गोदाम भी मिले हैं। टीम ने कई दस्तावेज भी जब्त किए है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर बीएन द्विवेदी के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर एसएन सिंह, अमित पाठक और असिस्टेंट कमिश्नर आलोक कुमार आदि अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चौरहिया गोला स्थित गब्बू यादव के नारायण ट्रेडर्स का सर्वे किया। व्यापारी की ओर से प्रतिष्ठान में 40 लाख रुपये का स्टॉक दिखाया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इतने स्टॉक के लिए कम से कम 200 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता है, लेकिन उनके पास 70-80 वर्ग फीट ही जगह है। जांच में उनके पास दो गोदाम भी मिला है, जिसकी जानकारी नहीं दी गई थी। एडिशनल कमिश्नर द्विवेदी ने बताया कि दस्तावेजों की जांच और स्टॉक के मिलान के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें