फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 तक होंगे महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश

Thu, 30 Aug 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
admission 2018 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश अब 15 सितंबर तक होंगे। यही नहीं महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का विवरण यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर 30 सितंबर तक अपलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वीके सिंह ने स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्राचार्य परिषद के पदाधिकारियों की सिफारिश पर यह अनुमति दी। बुधवार को प्राचार्य कुलपति प्रो. वीके सिंह से मिलने पहुंचे थे। बातचीत में कुलपति ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अवधि बढ़ाने मांग की मांग को स्वीकार कर लिया। कुलपति ने प्राचार्यों की अन्य मांगों पर विचार करते हुए प्रति कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. अमरेंद्र सिंह, संबद्धता विभाग के अधीक्षक डॉ. बीएन सिंह, निर्भय नरायन सिंह, प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. गोविंद शरण सिंह, डॉ. राम कृपाल, डॉ. एसएन चौबे, केएम पाल, डॉ. केपी चौरसिया, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. अरुण खरवार, डॉ. राम सावले मिश्र, डॉ. निर्भय उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें