फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में दवा व्यापारी की कार चोरी, दवा को बाहर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी की कार चोरी, बाहर फेंकी मिली दवाएं
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता की पोल खुली, कारोबारी नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में पुलिस के रात्रि गश्त की पोल खुल गई है। सोमवार की रात दवा व्यापारी की कार चोर लेकर फरार हो गए और पास में पुलिस पिकेट पर तैनात कर्मी सोते रहे। चोरों ने कार में रखी दवा रात में ही सड़क के किनारे फेंक दिया। सुबह जब इस घटना की जानकारी दवा व्यापारी को हुई तो उनके साथ तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच शास्त्री नगर मोहल्ले में नहर के पास सड़क पर दवा फेंके जाने की सूचना दी। इसके बाद उस दवा को इकट्ठा किया गया। इस मामले में दवा व्यवसायी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दवा विक्रेताओं ने चोरी की घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से इसका खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र में दवा व्यापारी अशोक चौरसिया का आवास है। रात में अशोक केे बेटे विकास चौरसिया कार से दवा लेकर घर पहुंचे। कार में जरूरी दवाएं और कुछ नकद रुपये, कागजात आदि छोड़कर सोने चले गए। सुबह घर के लोग जगे तो सन्न रह गए। घर के बरामदे में खड़ी कार गायब थी। वैसे घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। थोड़ी देर बाद मोहल्ले के लोगों ने नहर के पास सड़क के किनारे दवा गिरा होने की सूचना दी तो अशोक चौरसिया, उनके बेटे विकास चौरसिया समेत तमाम दवा व्यापारी मौके पर पहुंचे। वहां बचे हुए दवा को एकत्र कर गाड़ी से घर ले आए। लोगों का कहना है कि सबसे हैरानी की बात है कि पुलिस जिला उद्योग केंद्र पर रात में तैनात रहती है। इसके बाद भी चोर आसानी से कार लेकर चले गए और पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। उधर दवा विक्रेता समिति के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी, जिला महामंत्री विनय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष संजीव कश्यप ने चेतावनी दी कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो दवा व्यापारी आंदोलन के लिए विवश होंगे। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें