फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज से करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने को कार्य बहिष्कार आज से
विज्ञापन

अमर उजाला व्यूरो
महराजगंज। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को संगठन के कैंप कार्यालय में हुई। जिसमें पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने के लिए 29 अगस्त से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार को सफल बनाने की णनीति बनाई गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. गिरींद्र नाथ मिश्र ने आह्वान किया कि कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी 29, 30 और 31 अगस्त को पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने संबंधी मांग पूरी कराने के लिए कार्य बहिष्कार करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि स्कूल में उपस्थित रहकर, काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करें। जिला महामंत्री विष्णु प्रसाद गुप्त ने चेतावनी दी कि कार्य बहिष्कार के बाद भी सरकार ने पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं किया तो संगठन के लोग पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से 8 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली में शामिल होंगे। यदि इसके बाद भी सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो 25 अक्टूबर से सभी शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हौसिला प्रसाद, पवन पटेल, विश्वानंद पटेल, राजीव पटेल, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने की मांग की। उन्होंने मांगों के समर्थन में तीन दिन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस मौके पर संगठन के जिला महामंत्री रामजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें