फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाका और अच्छेलाल पर 50 हजार का इनाम

Sat, 25 Aug 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार शाका और पिता-पुत्र की हत्या के आरोपी अच्छेलाल पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। एसएसपी के रिपोर्ट पर आईजी ने इनाम राशि बढ़ाई है। फरार शाका को पुलिस की चार अलग अलग टीमें आज तक नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन


17 अगस्त को देवरिया के भाटपारानी में पुलिस वाहन चेक कर रही थी। उसी दौरान बरहज के मिर्जापुर निवासी शाका पांडेय बाइक से पहुंचा। सिपाही अखिलेश यादव के रोकने पर वह फायर कर दिया। सिपाही के घायल होने के बाद वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया था। वहां उसके ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी।

उसी बीच वह मौका पाकर फरार हो गया। बदमाश को इलाज के लिए गोरखपुर लाने वाले दरोगा तसरीक अहमद और सिपाही त्रिवेंद्र चौधरी, मनीष रौनियार तथा रवि सिंह के खिलाफ गुलरिहा थाने में केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शाका पर देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बिहार के गोपालगंज और सिवान में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अच्छेलाल पर झंगहा थाने में रिटायर दरोगा पिता और पुत्र की हत्या समेत कई केस दर्ज है। पुलिस लंबे समय से इनके तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें