फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद कुमार गोरखपुर में खोलेंगे सुपर-30 स्कूल

Sat, 07 Apr 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर पहुंचे आनंद कुमार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने बताया कि जल्द ही वह गोरखपुर में स्कूल खोलेंगे। इसका नाम भी सुपर-30 ही होगा। सीबीएसई से संचालित कक्षा छह से 12 तक के इस स्कूल में गरीब घरों के बच्चों का दाखिला होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। स्कूल खोलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन देने का आश्वासन दिया है। उन्होेंने कहा कि भविष्य में वह जेईई एडवांस के लिए 30 की जगह 90 विद्यार्थियों को निशुल्क तैयारी कराएंगे।
विज्ञापन


द पिलर्स पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में आए आनंद कुमार ने ये बातें पत्रकारों से बातचीत में कही। कहा कि सभी निजी विद्यालयों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम का खुलकर समर्थन करना चाहिए। पेपर लीक होने के सवाल पर कहा कि सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। पेपर कम से कम तीन सेट में तैयार हों। प्रश्न पत्र बनाते समय सेलेबस के बाहर जाने से बचना होगा। आनंद कुमार ने बताया कि अब तक सुपर 30 में कुल 450 बच्चे चुने गए हैं। इनमें से 396 का चयन आईआईटी के लिए हुआ है।

अवार्ड की राशि बच्चों पर खर्च करेंगे
आनंद का कहना है ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीते 25 लाख व महावीर अवार्ड की राशि 10 लाख रुपये को वह बच्चों की पढ़ाई और तैयारी पर खर्च करेंगे। सुपर-30 में इस साल से बारहवीं के साथ दसवीं के बच्चों का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


खुद पर बन रही फिल्म को लेकर खुश
आनंद कुमार के जीवन पर सुपर 30 नाम से फिल्म भी बन रही है। इससे आनंद कुमार काफी खुश हैं। उनका कहना है कि फिल्म के जरिए दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। निर्देशक विकास बहल की इस फिल्म में आनंद कुमार के बचपन से लेकर सुपर 30 को खड़ा करने तक के सफर की कहानी होगी। फिल्म में आनंद कुमार की भूमिका ऋतिक रोशन निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें