फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा(सिद्धार्थनगर)। बिना शट डाउन लिए बिजली का तार जोड़ रहे प्राइवेट लाइनमैन की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के थुमहवा गांव की है। घटना के बाद लाइनमैन के अन्य साथी फरार हो गए। काफी देर तक शव खंभे पर लटका रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मनकर गांव निवासी परशुराम (26) सौभाग्य योजना के तहत घरों में मीटर लगा रही एक निजी बिजली कंपनी में लाइनमैन के रूप में काम कर रहा था। शुक्रवार की शाम वह अपने अन्य साथियों के साथ पथरा थाना क्षेत्र के थुमहवा गांव में पोल पर बिजली तार जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट प्रवाहित हो गया। हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से तार से चिपक गया। यह घटना देख नीचे खड़े साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर शव को पोल से उतरवाया।

इस संबंध में एसओ दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के बारे में छानबीन की जा रही है। वहीं, पथरा फीडर के जेई नित्यानंद उपाध्याय ने बताया कि किसी ने भी बिजली जोड़ने के लिए शट डाउन नहीं लिया था। ग्रामीणों की सूचना के बाद आपूर्ति बंद की गई। मृतक विभागीय लाइनमैन नहीं था। एक निजी कंपनी के माध्यम से काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें