फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात या अधिक सदस्य वाले राशन कार्ड चेक होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राशन कार्ड में परिवार के सात या उससे अधिक सदस्यों का नाम है तो पूछताछ के लिए तैयार हो जाएं। ऐसे सभी कार्डधारकों के सत्यापन का होगा। सरकारी राशन पाने के लिए कार्ड में फर्जी तरीके से नाम बढ़ाने या एक ही व्यक्ति के नाम अलग-अलग कार्ड होने की आशंका को देखते हुए शासन ने यह निर्देश दिया है। जिले के 63 हजार कार्डधारक इस सत्यापन के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन


25 लाख की आबादी वाले जिले में 4 लाख 35 हजार 409 कार्डधारक हैं। इसमें 63 हजार कार्डधारक ऐसे हैं, जिनके परिवार में सदस्यों की संख्या सात या उससे अधिक दिखाई गई है। कार्ड में दर्ज नामों के आधार पर ही प्रति यूनिट खाद्यान्न-तेल का आवंटन होता है। तमाम ऐसे कार्डधारक हैं, जो यहां के निवासी तो हैं, मगर कहीं और बस गए हैं। लिहाजा उनके नाम वहां भी उनके नाम से कार्ड जारी है। पिता और पुत्र के नाम पर जारी अलग-अलग कार्डों में भी एक-दूसरे के नाम शामिल हैं।

खाद्यान्न विक्रेता ऐसे ही कार्डधारकों का लाभ लेकर गरीबों के हिस्से का राशन डकार रहे हैं। वितरण में पारदर्शिता लाने और वास्तविक लाभार्थी तक ही खाद्यान्न-तेल पहुंचाने के लिए सात सदस्य से अधिक परिवार वाले कार्डधारकों के सत्यापन का निर्देश दिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी के मुताबिक सत्यापन का निर्देश प्राप्त हुआ है। लेखपाल, सेक्रेट्री के माध्यम से जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। इससे राशन कार्ड में घपलेबाजी सामने आएगी। गरीबों का हिस्सा डकारने वालों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है परिवारों की स्थिति:
सदस्य कार्डों की संख्या
7 से 9 54981
10 से 12 8889
13 से 15 1236
16 से अधिक 280
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें