फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात, हिमाचल में जीत पर शहर में भी जश्न

Mon, 18 Dec 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मिठाई खिलाकर जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुजरात और हिमांचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न शहर में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागे, अबीर गुलाल उड़ाए। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और नेता टेलीविजन पर नजर गड़ाए थे। सुबह जब एक बार चैनलों ने गुजरात में कांग्रेस को आगे दिखाया तो बहुतों की सांसे टंग गईं। जैसे ही भाजपा बढ़त बनाने लगी, वैसे भाजपाइयों के चेहरे खिलने लगे। धीरे-धीरे पार्टी कार्यालय पर भीड़ बढ़ने लगी। जब भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली तो पार्टी कार्यालय पर पटाखे फूटने शुरू हो गए। कार्यकर्ता जय श्रीराम और मोदी, योगी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक, डा.ॅ सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि समाज के हर तबके तक विकास सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया ने नरेंद्र मोदी को सर्वमान्य नेता बना दिया।

इस दौरान पर पूर्व एमएलसी विनोद पांडे, रमेश सिंह, निर्मला द्विवेदी, पद्मा गुप्ता, चिरंजीव चौरसिया, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पुष्पदंत जैन, रणजीत राय बड़े, पवन यादव, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, देवेंद्र गौड़ पिंटू, जीतेंद्र वर्मा पल्लू, विपिन विहारी चतुर्वेदी, राहुल तिवारी, अभिजीत मिश्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें