गायन प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में रविवार को एनुअल सिंगिंग कंसर्ट का आयोजन हुआ। शाम को हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित डीआर लाल ने प्रार्थना कराकर किया। इसके बाद मसीही समाज के बच्चों के लिए जूनियर एवं सीनियर वर्ग में गायन प्रतियोगिता हुई, जिससे चर्च परिसर स्वर लहरियों से गूंज उठा।
जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए आयोजित सोलो, डुएट और ग्रुप प्रतियोगिताओं में अलग-अलग आयु वर्ग के लगभग 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर के क्वायर ने ‘मेरी आवाज में तुम हो, मेरी सासों में तुम हो...’ की धुन बजाई तो मसीही सेवक झूम उठे। राजू जैकब सीनियर ने ‘ए पाक यहोवा तेरे कदमों में सिर को झुकाता हूं...’ गाया। मुख्य अतिथि पुरोहित सीबी चन के साथ नलिनी सिन्हा, मीणा और पुरोहित डीआर लाल ने जज की भूमिका निभाई। डीकन डीआर लाल ने कहा कि शासन की योजनाएं हमारे समाज तक नहीं पहुंच पाती, जबकि हमारे समाज में बेहतर प्रतिभाओं का अंबार है। इसका सर्वांगीण विकास देश और समाज के हित में होगा। इस मौके पर वीपी अलेक्जेंडर, अमर ज्वाय सिंह, डॉ. एके डेनियल, डॉ. सपन लारेंस, रितेश जोसवा, अंजलि, बैनी, गोल्डी, रवि, अभिषेक रेम्सन आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया आमद का इतवार
शहर के सभी चर्चों में लोगों ने आमद के इतवार पर विशेष आराधना की। प्रार्थना के बाद मसीही समाज के लोगों ने क्वायर के साथ सस्वर पाठ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और बुजुर्ग चर्चाें में जुटे।