फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। भाकपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। उसके बाद राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कृषि उत्पादों को जीएसटी से बाहर रखने और स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत कई मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए सगीर आलम ने कहा कि देश का पेट भरने वाला किसान आज बदहाली का जीवन जी रहा है। लागत के हिसाब से किसानों को उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए सभी बैंकों, एजेंसियों से किसानों द्वारा लिया गया कर्ज माफ करने, भूमि सुधार के नियमों को लागू करने समेत 14 सूत्रीय ज्ञापन को राज्यपाल तक पहुंचाने की मांग की।
इस मौके पर जिला मंत्री श्रीराम कुशवाहा, मोहन गोंड़, इस्लाम अंसारी, डॉ. बिकाऊ, सुदामा यादव, सुरेश पटेल, रामनरेश सिंह, शैलेश उपाध्याय, मुर्तुजा अली, ओमप्रकाश पांडेय, पप्पू मिश्र, आश मुहम्मद, राजमुहम्मद, शमसुद्दीन अंसारी, ब्रजेश गोंड़, नासिर, रवींद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें