फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवा रतनपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात चोरी से बालू खनन की जानकारी होने पर हियुवा नेता सहित कई कार्यकर्ता पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों से कार्यकर्ताओं की मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के बरवा रतनपुर गांव के सरेह में चोरी से बालू खनन की जानकारी पर उस गांव के निवासी हियुवा नेता कुणाल राव मंगलवार की देर रात उस जगह पहुंच गए। उनके मुताबिक वहां एक ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लादा जा रहा था। इसका विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी गहमागहमी का फायदा उठाकर चालक ट्राली से बालू गिराकर ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। अभी तकरार चल ही रही थी कि उसी समय खड्डा पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर सभी भाग खड़े हुए। पुलिस को एक बाइक लावारिस हाल में मिली। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा कोई ट्राली ट्रैक्टर नहीं मिली। कुणाल राव की तहरीर पर पुलिस ने सुनील राव निवासी बरवा रतनपुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, सुनील राव का कहना है कि बालू खनन का झूठा आरोप लगाकर उन्हें तथा उनके लड़के को मारा पीटा गया और परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में एसओ खड्डा विनय पाठक का कहना था कि कुणाल राव की तहरीर पर आरोपी सुनील राव के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें