फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक रकम मांगने पर छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के बीएड विभाग में सोमवार को नामांकन के नाम पर पांच से दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने हंगामा कर प्राचार्य का घेराव किया। हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक कॉलेज में अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में प्राचार्य के आश्वासन पर छात्र माने और प्रवेश लिया।
विज्ञापन

बीएड विभाग में सोमवार को छात्राें को प्रवेश के लिए बुलाया गया था। यहां पहुंचे छात्र शैलेष कुमार, सूर्य प्रकाश सिंह, संदीप चौरसिया, सर्वेश चंद, अखंड सिंह, दिव्या आदि का आरोप है कि बीएड विभाग के कर्मचारी पांच से 10 हजार रुपये जमा करने के लिए कह रहे हैं।
जबकि एचआरपीजी कॉलेज एडेड है, यहां पर कोई फीस नहीं लगनी चाहिए। नामांकन फार्म के लिए मात्र तीन सौ रुपये लगते हैं। इसके एवज में भी कॉलेज प्रशासन 13 सौ रुपये ले रहा है। इससे नाराज छात्रों ने हंगामा करते हुए प्राचार्य का घेराव किया और अधिक फीस लेने का विरोध किया। इस दौरान प्राचार्य और छात्रों में काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्राचार्य ने छात्रों को समझाया कि नामांकन के लिए 13 सौ रुपये लगते हैं, वह जमा करने होंगे। जिसके बाद छात्र नहीं माने और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद प्राचार्य ने छात्रों को आश्वस्त किया कि नामांकन के 13 सौ रुपये के अलावा अन्य कोई भी फीस नहीं ली जा रही है। जो कोई भी ऐसी मांग करता है उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। प्राचार्य के आश्वासन पर छात्र मान और अपना नामांकन कराया।

किसी ने बीएड के नए छात्रों को भ्रमित कर दिया कि नामांकन के अलावा भी पैसा जमा करना होता है। जिसे लेकर छात्र नाराज थे। उन्हें समझाया गया है कि नामांकन फीस के अलावा अन्य कोई भी फीस कॉलेज में नहीं ली जाती है। अगर कोई ऐसी फीस की मांग करता है तो उन्हें सूचित करें, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉक्टर अजय कुमार पांडेय, प्राचार्य एचआरपीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें