फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सेंट जॉन चर्च बशारतपुर का स्थापना दिवस शनिवार को चर्च परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके के साथ बाइबल का पाठ हुआ और केक काटा गया। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके साथ ही प्रार्थना करके विश्व शांति की दुआ भी मांगी। मेले में लोगों ने अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।
चर्च ऑफ नार्थ इंडिया लखनऊ डायसिस के अधीन चलने वाली सेंट जॉन चर्च के स्थापना दिवस के लिए एक सप्ताह पहले से तैयारियां की जा रही थी। चर्च को गुब्बारे, रंग बिरंगी लाइटिंग के साथ सजाया गया था। रात के समय चर्च का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। शाम छह बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने शामिल होकर खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर चर्च से जुड़े गीत गाकर चर्च को गुंजायमान किया गया। फादर ने विश्व शांति की प्रार्थना की, जिसमें आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। चर्च की तरफ से भव्य मेले का आयोजन परिसर में ही किया गया। इस मौके पर ईश्वर दयाल, मोरिसन डायसन, प्रवीण जेम्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक चर्च
रेव्ह रोशन लाल ने चर्च के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 24 जून 1826 में इसकी स्थापना हुई थी। उस वक्त से ही यह चर्च सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देती आ रही है। यह आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें