फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बच्चे को पढ़ाएगी ‘शारदा’

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद के हर बच्चे को ‘शारदा’ पढ़ाएगी। इस योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2019-20 में छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए पहले हाउस होल्ड सर्वे कराया जाएगा। अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आउट ऑफ स्कूल के बच्चों को दो श्रेणी में माना गया है। ऐसे बच्चे जिनका विद्यालय में कभी भी नामांकन न किया गया हो और दूसरे जिनका विद्यालय में पूर्व में नामांकन हुआ हो और वे स्कूल नहीं जा रहे हैं। योजना के तहत जो बच्चे नामांकन के बाद भी स्कूल नहीं जाएंगे उन्हें घर जाकर स्कूल लाया जाएगा।
विज्ञापन


दो चरणों में होगा नामांकन
नए सत्र में 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन अनिवार्य किया गया है। सर्वे के बाद प्रधानाध्यापक को छात्रों को चिह्नित कर उनका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि का विवरण रखना होगा। नामांकन दो चरणों में होगा, पहला चरण 30 मार्च तक रहेगा। इस अवधि तक नामांकित बच्चों का प्रवेश एक से 24 अप्रैल तक स्कूलों में कराया जाएगा। दूसरा चरण 21 मई से 30 जून तक होगा। इनमें चयनित बच्चों को एक से 20 जुलाई तक प्रवेश दिलवाया जाएगा।

बेस्ट प्रधानाध्यापक को मिलेगा अवार्ड
जिन स्कूलों में सर्वे से चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के साथ 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। ऐसे हर ब्लॉक के एक सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, जिन ब्लॉक में यह लक्ष्य हासिल होगा, उनमें से हर जिले के एक सर्वश्रेष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी और प्रत्येक मंडल में एक सर्वश्रेष्ठ जनपद को चिह्नित कर संबंधित जिलों के जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन से मिले निर्देश के अनुसार, शारदा योजना का जिले में क्रियान्वयन कराया जाएगा। इससे छह से 14 वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। निश्चय ही यह योजना बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें