चिल्हिया। शादी का झांसा देकर शादीशुदा युवक पहले एक युवती को मुंबई ले गया। दबाव पड़ा तो वह युवती के ले आया। अब वह युवती से शादी करने से मना कर रहा है। जबकि युवती उसी के साथ रहने की बात कह रही है। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दोनों एक ही गांव के निवासी हैं।
चिल्हिया पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया है कि उसके गांव का ही एक व्यक्ति उससे शादी करने की बात कहकर मुंबई लेकर गया था। अब जब शादी करने की बात आई तो इन्कार कर रहा है। यह गलत है, मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की की भी शादी अप्रैल में तय है। युवती के परिजन गांव में ही शादी होने के खिलाफ हैं, जबकि युवती उसी व्यक्ति से शादी करने की बात कह रही है। एसओ चिल्हिया रामेश्वर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को बात करने के लिए समय दिया गया है। अगर बात नहीं बनी और कार्रवाई की जाएगी।