फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को नहीं चलेगी मनवर-संगम एक्सप्रेस

Sat, 10 Nov 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद जंक्शन पर प्लेटफॉर्म निर्माण होने के कारण 20 नवंबर को (14117/14118) इलाहाबाद से बस्ती के बीच चलने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन


19 और 25 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली (15160) दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, 20 तथा 26 नवंबर को छपरा से चलने वाली (15159) छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, 19 व 25 नवंबर को लोकमान्य तिलक से चलने वाली (15017) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 20 और 26 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली (15018) गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयाग-इलाहाबाद-मानिकपुर के स्थान पर वाराणसी-ब्लॉक हट-छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


सभी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव छिवकी स्टेशन पर दो मिनट का किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें