फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पूर्व सैनिकों की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने पूर्व सैनिकों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

गांवों में शिविर लगाकर समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला सैनिक बंधु की बैठक की। इसमें सभी भूतपूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं और आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को गांवों में शिविर लगाकर निराकरण कराने के निर्देश दिए।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर प्रयागदत्त शुक्ला ने बैठक के एजेंडे के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। इसके बाद भूतपूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। भूतपूर्व सैनिक एसपी गुप्ता ने अपने गांव में बिजली, पानी, सड़क नाली से जुडंी समस्याओं की जानकारी दी। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी और एडीएम इंद्रभूषण वर्मा को गांवों में शिविर लगाकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश् ाभी दिए कि भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार निस्तारत करें। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही की शिकायत पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि सरकार की तरफ से एक से 15 नवंबर तक सफाई पखवाड़ा चलाया जा रहा है, इसमें सहयोग करें। ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सीएमओं डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने 26 नवंबर से चलने वाले खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी और इसमें सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें