फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पर ट्रक पलटा, तीन की मौत

Sun, 07 Oct 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
घ्ाटनास्थ्ाल पर पहुंचे लाोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़हलगंज/ मधुपुर। बड़हलगंज के देवरिया -रामजानकी मार्ग पर दुबौली गांव के पास रविवार को सुबह ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक ऑटों पर पलट गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ऑटों में चालक समेत कुल दस लोग सवार थे।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के हरगांव थाने के शुक्लनपुर गांव के कंजड़ समुदाय के लोग बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर लखीमपुर खीरी जिले के जमुनहिया निवासी पंकज के साथ किराए के मकान में रहते हैं। सभी फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। ये लोग रविवार सुबह सात बजे ऑटो बुक कर देवरिया जिले के बरहज में फेरी लगाने जा रहे थे। दुबौली गांव के पास एक गिट्टी लदा ट्रक ऑटों को ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक के दौरान ऑटो में टक्कर लगी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया।

ट्रक के नीचे दबते ही चीख-पुकार मच गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मदद को दौड़े, पर ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने में दिक्कत आई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर मंगाकर ट्रक और ऑटो को काटकर घायलों को निकाला। दो घंटे से अधिक समय तक दबे रहने के कारण बचाव के लिए गुहार लगा रही घायल शालू (18) पुत्री त्रिया, ऑटो चालक तोता (30) पुत्र लोकन, वीर सिंह (16) पुत्र रामस्वरूप निवासी शुक्लनपुर ने वहीं दम तोड़ दिया। रुकसाना, रंजीत जायसवाल, रामजीत, रीकुवा, पुष्पा, पंकज, विजय को गंभीर रूप से घायल अवस्था में निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

घंटो लगा रहा जाम

दुर्घटना की वजह से रामजानकी मार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस ने क्रेन से ट्रक और ऑटो को सड़क से किनारे हटवाया। दोपहर 11 बजे के बाद यहां रास्ता सा्मान्य हुआ और जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें