फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो की मौत, पछुआ से कांपे लोग

Fri, 12 Jan 2018 12:05 AM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
खलीलाबाद के मौतीचौराहे पर दोपहर तीन भी ठंड के कारण वे ही लोग निकले जिन्हें अत्यधिक आवश्यकता थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पछुआ हवा के कारण बृहस्पतिवार को दिनभर लोग ठंड से कांपते रहे। जिले में न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड बढ़ने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं रिटायर्ड रेलकर्मी और टेंपो चालक की ठंड से मौत हो गई। सुबह व शाम को कोहर का असर बना हुआ है। ठंड के कारण सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति भी कम रही। बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को भी दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंड से सड़कों की ठंड के कारण सन्नाटा दिखा, जो निकले वह भी जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, ठंड के बीएमसीटी मार्ग लोगों की चहल कदमी कम रही। मुख्य बाजार में जाने वाले मार्ग सुनसान रहे।
विज्ञापन


बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड बेलहर कलां के मीरापुर निवासी एक टेंपो चालक की गुरुवार को ठंड से मौत हो गई। इस संबंध में प्रधान शिवदास ने मेंहदावल तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है। मीरापुर के प्रधान ने बताया कि उसके गांव निवासी टेंपो चालक द्वारिका(45) पुत्र अक्षयवर की ठंड से मौत हो गई। पत्नी केतकी के मुताबिक द्वारिका सुबह दस बजे टेंपो लेकर चौराहे पर निकले। वे भगौसा चौराहे से सवारियों को बैठाकर सेमरियांवा के लिए जा रहे थे कि केशवापुर चौराहे पर पेट में दर्द और उल्टी होने गई। सूचना पर वह कुछ लोगों के साथ वहां पहुंची गई। चालक को सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। द्वारिका मां- बाप का इकलौता बेटा था। पत्नी ने मौत ठंड से होना बताया। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। तहसीलदार राजेश गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। शुक्रवार को मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जाएगा।

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, काजीपुर निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जे के गुप्ता के पिता और रेलवे प्रेस के रिटायर्ड कर्मचारी प्रेम चंद्र गुप्त (70) की मौत हो गई। बेटे ने पिता की मौत का कारण ठंड बताया है। बेटे जितेंद्र के मुताबिक पिता सुबह स्नान करने जा रहे थे कि वे बाथरूम में गिर गए। उन्हें कस्बे के एक डॉक्टर को दिखाने के बाद वे गोरखपुर ले गए। जहां निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नगर पंचायत चेयरमैन के पति राजेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्त, राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहनी के पूर्वी यूपी के प्रदेश के अध्यक्ष नीलकमल मिश्रा, संदीप वर्मा, विद्याधर यादव,मिथलेश गुप्त एडवोकेट,वेद प्रकाश चौबे,अवधेश सिंह आदि ने पहुंचकर ढांढस बंधाया। शाम को आमी तट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहसीलदार अरविंद सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें