फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डरे नहीं, दोस्त समझकर पुलिस को बताएं परेशानी'

Wed, 06 Dec 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
छात्राओं को जागरूक करतीं शालिनी सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को जिले के अलग-अलग कॉलेज में छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने भरोसा दिलाने की कोशिश की कि वह दोस्त है और छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि कोई भी घटना या छेड़खानी होने की दशा में पुलिस को तत्काल सूचना देनी चाहिए। ताकि पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर ऐसी घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्व को सजा दिला सके।
विज्ञापन


शहर के महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज में महिला थानेदार शालिनी सिंह छात्राओं से कुछ अलग अंदाज में मिलीं। छात्राओं से जाते ही हाथ मिलाया और फिर हेल्प लाइन नंबर 1090, डायल 100 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि डरने से ही शोहदों का मनोबल बढ़ता है और बड़ी घटना हो जाती है। कभी भी ऐसी घटनाओं को सहना नहीं चाहिए। छात्रा का नाम भी गोपनीय रखा जाता है और कार्रवाई भी हो जाती है।

खजनी क्षेत्र में एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ चारु निगम ने भी छात्राओं के बीच गोष्ठी आयोजित कर नारी सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भगवती कॉलेज में एसपी सिटी विनय सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया और समाज में किसी भी असामाजिक काम होने की दशा में गोपनीय सूचना देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी सूचनाओं को गोपनीय रखकर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें