फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलमबंद हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Wed, 06 Dec 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्रधर दुबे के साथ नगर निगम में 28 नवंबर को हुई कथित मारपीट और लूटपाट के विरोध में बुधवार को जिले के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस की शक्ल में कमिश्नर, आईजी से मिले और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अफसरों के आश्वासन के बाद अधिवक्ता कचहरी लौटे।
विज्ञापन


जुलूस का नेतृत्व जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने किया। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के जरिए आरोपियों की गिरफ्तारी, अधिवक्ता से लूटे गए सामानों की बरामदगी, अपर नगर आयुक्त दीपक कृष्ण सिन्हा के स्थानांतरण की मांग की। आईजी और कमिश्नर ने अधिवक्ताओं को दो दिन में समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जुलूस में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन, तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन खजनी, चौरीचौरा, कैंपियरगंज, सहजनवां, गोला के पदाधिकारी और अधिवक्ता शामिल थे।

जुलूस में केके त्रिपाठी, रवींद्र श्रीवास्तव, अभिमन्यु पांडेय, प्रियानंद सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद शाही, गिरिजेश शाही, रामाश्रय त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, कृष्ण चंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, मधुसूदन त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें