फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग में भरकर पोस्टमार्टम को पहुंचाए जाएंगे लावारिस शव

Sun, 03 Dec 2017 11:33 PM IST
deoria
विज्ञापन
शव - फोटो : SELF
विज्ञापन
देवरिया(सुनील कुमार सिंह)। जिले में अब लावारिस हाल में मिलने वाले शव की दुर्गति नहीं होगी। लावारिस शव को सम्मान के साथ विशेष बैग में रखकर पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाएगी। एसपी की पहल पर 200 शव बैग तैयार कराए जा रहे हैं। प्रत्येक थाने को 10 बैग दिए जाएंगे। 10 बैग यातायात कार्यालय में रखे जाएंगे। लावारिस शव मिलने की जानकारी के बाद कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित थाने को उसे बैग में रखकर पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसकी निगरानी खुद एसपी करेंगे। इस प्रक्रिया में वे शव भी होंगे जिनके परिजन देर से पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सड़क या अन्य जगहों पर मिलने वाले लावारिस शवों की दुर्गति से पुलिस को आए दिन फजीहत झेलनी पड़ती है। हालत यह होती है कि लावारिस शवों को टेंपो, रिक्शा या ठेले पर रखकर पोस्टमार्टम हाउस तक लाया जाता है। शव पर नजर पड़ते ही लोगों पर मनोवैज्ञानिक रूप से बुरा असर पड़ता है। रेलवे लाइन या सड़क पर पड़े क्षत-विक्षत शव को देखकर लोगों और विशेषकर बच्चों पर खराब असर पड़ता है। समाजसेवी संजय पाठक ने एसपी राकेश शंकर को लावारिस शवों के मिलने से लेकर अंतिम संस्कार तक होने वाली दुश्वारियों से अवगत कराया। एसपी राकेश शंकर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लावारिस शवों के लिए शव बैग बनवाने का निर्णय लिया। कंट्रोल रूम को आदेश दिया गया कि लावारिस शव मिलने की सूचना पर संबंधित थाने की पुलिस उसे बैग में रखकर ही पोस्टमार्टम हाउस तक भिजवाएं। एसपी राकेश शंकर ने कहा कि लावारिस शवों की दुर्गति नहीं होने दी जाएगी। उन्हें मानवीय तरीके से सम्मान के साथ पोस्टमार्टम हाउस लाया जाएगा। इससे देखने वाले लोगों में भी मानवता जगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें