फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
ज‌िला अस्‍पताल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रैंथनिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) के तहत शनिवार को केंद्रीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में यूपीएचएसएसपी के तहत सुविधाएं बढ़ाने की संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन


नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल की टीम में कंसल्टेंट डॉ. आरती, एचआर हेड जया और कंसल्टेंट डॉ. सारस्वत सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल मेें मौजूद सुविधाओं की पड़ताल की। टीम ने साफ-सफाई का हाल देखा। लांड्री का निरीक्षण किया। एसआरएल लैब, ओपीडी, इमरजेंसी, पीआईसीयू की भी व्यवस्था टीम ने जांची। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव और हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. रीमा भी टीम के साथ रहीं। टीम ने अस्पताल की व्यवस्था के प्रति संतोष जताया। टीम ने आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों के कार्य की भी जानकारी हासिल की। इनके प्रति भी अस्पताल प्रशासन ने टीम को सकारात्मक फीडबैक दिया।

बता दें कि जिला अस्पताल यूपीएचएसएसपी के तहत चयनित है। इस योजना के तहत चयनित अस्पतालों में कई सुधारात्मक कार्य होने हैं। इस योजना से अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए संसाधन भी बढ़ाए जाने हैं। पिछले दिनों योजना के तहत मिले सीटी स्कैन और एक्सरे की आधुनिक मशीन के प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिहाज से टीम ने पैथोलॉजी की व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें