फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाबा की मौत, बहू-पोता घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
शाहपुर के श्रीराम चौराहे के पास चार पहिया की वाहन की चपेट में आने से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बहू और पोता घायल हो गए। उन्हें फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहू को तो प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया, लेकिन पोते की हालत नाजुक देखे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पादरीबाजार के आसरा अपार्टमेंट में रहने वाले श्याम सुंदर गुप्ता (63) शुक्रवार को बहू रीता गुप्ता (33) और पोता विहान गुप्ता (7) के साथ बाजार गए थे। शाम पांच बजे के करीब वह मार्केटिंग करके लौट रहे थे। अभी वह श्रीराम चौराहा के पास ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी स्कूटर में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को पास के फातिमा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने श्याम सुंदर और पोते को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान श्याम सुंदर की मौत हो गई। पोते की हालत नाजुक बनी हुई हैं। पुलिस जांच कर रही है।

हादसे में शख्स की मौत, शिनाख्त नहीं
जगदीशपुर। खोराबार के कुसम्ही जंगल के पास शुक्रवार की शाम सात बजे किसी वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने जेब की तलाशी ली, मगर कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें