फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मेडिकल पहुंची टीम, कर्मचारियों के घर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड के फरार आरोपी डॉ. सतीश कुमार समेत छह आरोपियों की तलाश में उनके और रिश्तेदारों के घर पुलिस ने छापेमारी की। दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने के लिए रविवार को एक बार फिर पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। छुट्टी की वजह से रिकॉर्ड रूम बंद रहा, लेकिन कर्मचारी को बुलवाकर उसे खुलवाया गया। पुलिस ने कुछ कागजात भी जुटाए। खबर है कि पुलिस की एक टीम जिले से बाहर गई है। उसे डॉ. सतीश और अन्य कर्मचारियों की सटीक लोकेशन मिली है।
बीआरडी कांड के फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस की टीमों ने छापेमारी तेज कर दी है। एक ओर पुलिस पर आरोपियों के गिरफ्तारी का दबाव है तो दूसरी ओर साक्ष्यों को जुटाकर केस को मजबूत दलील के साथ कोर्ट में पेश करने की भी चुनौती है। इसे लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। विवेचक सीओ कैंट अभिषेक सिंह लगातार दस्तावेजी साक्ष्य जुटा रहे हैं। पिछले कई दिनों से पुलिस रोजाना मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाल रही है। रविवार को छुट्टी के दिन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस की ओर से लगातार यह दलील दी जा रही है कि उनके हाथ ऐसे सबूत लग चुके हैं जिनसे आरोपियों पर लगी सभी धाराओं में सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब फरार आरोपियों के रिश्तेदारों के घर भी दबिश देने लगी है। उसकी कोशिश है कि रिश्तेदारों पर दबाव बनाकर आरोपियों को गिरफ्त में लिया जा सके। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस आमने-सामने कर सवाल-जवाब करेगी और विवेचना आगे बढ़ाकर चार्जशीट दाखिल करेगी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही सभी आरोपी जेल में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें