फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल सिटी बनेगा गोरखपुर: सुरेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
भले ही गोरखपुर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल नहीं हो सका है, लेकिन आने वाले समय में गोरखपुर मॉडल सिटी में तब्दील होगा। योजनाबद्ध तरीके से शहर को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। बेहतर सफाई व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में यूरिनल और शौचालय, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत कई योजनाएं जल्द मूर्त रूप लेंगी।
स्वच्छता के लिए विशेष अभियान का जायजा लेने गोरखपुर पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को पत्रकारों से योगी सरकार की योजनाएं साझा कीं। कहा कि गोरखपुर मॉडल सिटी बनेगा। शहर एलईडी लाइट से रोशन होगा। केंद्र सरकार की एजेंसी जल्द ही इसकी शुरुआत करेगी। शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जितने भी शौचालय की आवश्यकता है, सरकार सब को मंजूरी देगी। उन्होंने नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह से इसकी सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने और शहर में जितने भी यूरिनल हैं, उन सभी की हर तीसरे घंटे सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन कमेटी बनेगी
बेहतर सफाई व्यवस्था और उसके क्रियान्वयन के लिए जल्द ही सात से 15 लोगों की स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी में रिटायर्ड अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा सामाजिक बुद्धिजीवियों को शामिल किया जाएगा। कमेटी सफाई व्यवस्था की हर दिन का फीडबैक देगी, जिसका कंट्रोल रूम नगर निगम में बनेगा। इसके साथ ही यह कंट्रोल रूम सीधे नगर विकास विभाग से जुड़ा रहेगा। इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी।

बढ़ी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की संभावना
नगर विकास मंत्री ने कहा कि पूरे देश में मात्र गोवा ही ऐसी जगह है, जहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सफल है। वहां के प्लांट का मुआयना के बाद सरकार ने कंपनी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। जल्द ही कंपनी के प्रतिनिधि प्लांट लगाने की संभावना तलाशने उत्तरप्रदेश में आएंगे। कंपनी के प्रतिनिधियों के मुआयना के बाद स्थान का फैसला लिया जाएगा। इसके निर्माण में करीब 145 करोड़ रुपये की लागत आती है।
विज्ञापन


टैक्स नहीं बढ़ाएंगे, लेकिन टैक्स का दायरा बढ़ेगा
मंत्री ने कहा कि सरकार फिलहाल नगर निगम में कोई टैक्स नहीं बढ़ा रही है, लेकिन टैक्स का दायरा बढ़ाएगी। जो मकान, दुकान टैक्स के दायरे में नहीं हैं उसे टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से आम लोगों से बेहतर व्यवहार करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें