फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के काटी बिजली तड़पे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बिजली अफसरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को बिजली अफसरों के लापरवाह रवैये से राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़े हजारों लोग पूरे दिन बिजली बिना तड़पने को मजबूर हुए। बिना बताए बिजली काट देने से लोग उपकेंद्र पर फोन लगाकर कारण जानने में लगे रहे।
बुधवार को बिजली महकमे की ओर से राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली मेंटीनेंस का काम कराया गया, लेकिन कटौती की सूचना नहीं दी गई। विभाग के अफसरों ने 10 से 12 और फिर दोपहर दो से चार बिजली काटने की घोषणा की थी, लेकिन कटौती 11 से चार बजे तक की गई। ऐसे में कड़ी धूप में लोग गर्मी और उमस से परेशान हुए। राप्तीनगर इलाके के सुदीप शर्मा, रामजतन विश्वकर्मा, अविनाश पांडेय, लालचंद आदि ने इस तरह की कटौती पर आक्रोश जताया। वहीं, इसी उपकेंद्र से जुड़े संध्या विहार मोहल्ले में सुबह 10 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके चलते लोगों को 10 बजे से ही कटौती की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



महराजगंज में तीन घंटे गुल रहेगी बिजली
महजराजगंज में गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली महकमे की ओर से महराजगंज को बिजली सप्लाई करने वाले एफसीआई ट्रांसमिशन स्टेशन के 132 केवी महराजगंज की लाइन के वाई फेज पर लगे क्षतिग्रस्त सीटी बदलने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग ने जारी किया एक और टॉल फ्री नंबर
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक और टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। अब तक 1912 पर उपभोक्ता बिजली से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा रहे थे। अब उपभोक्ता 18001805025 पर भी फोन करके बिजली से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें