फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन जलनिगम, कुशीनगर एएमए को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 12 Jul 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मंडलीय अधिकारियों के साथ मीटिंग करते कमिश्न अनिल कुमार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़कों का गड्ढा भरने में लापरवाही पर अपर मुख्य अधिकारी कुशीनगर तथा जल निगम की परियोजनाओं की प्रगति खराब मिलने पर देवरिया के एक्सईएन जलनिगम को प्रतिकूल प्रविष्टि मिलेगी। बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर अनिल कुमार ने दोनों अफसरों पर ये कार्रवाई की। साथ ही उन्होंने जलनिगम के मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक सप्ताह में पंपों की आंतरिक गड़बड़ियों को दूरकर उन्हें संचालित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में उन्होंने सभी डीएम को तहसील दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, राजस्व परिषद के संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। सभी जिलों के सीएमओ और एसीएमओ की निरीक्षण आख्या उन्हें न मिलने पर एडी हेल्थ पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर निरीक्षण रिपोर्ट नियमित नहीं मिलेगी तो उन पर ही कार्रवाई होगी। इसी तरह उन्होंने हिदायत दी कि इंसेफेलाइटिस मरीजों का सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल में इलाज न कराकर सीधे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया तो सीएमओ पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी सुअरबाड़ों को शहर से बाहर शिफ्ट कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज जिले के 12 स्वास्थ्य उपकेंद्र अभी तक हैंडओवर न होने पर कमिश्नर ने वहां के डीएम को सीएमओ पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह सभी डीएम को बीडीओ और एबीएसए के माध्यम से स्कूलों का औचक निरीक्षण कराकर पढ़ाई की गुणवत्ता व शिक्षकों के उपस्थिति की जांच कराने को कहा।
बैठक में डीएम गोरखपुर राजीव रौतेला, डीएम महराजगंज बीके सिंह, डीएम देवरिया सुजीत कुमार, डीएम कुशीनगर आंद्रा वामसी समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें