फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन घुसे छात्रनेता, आधे घंटे रुकी काउंसिलिंग

Mon, 10 Jul 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में चल रही काउंसिलिंग में राजनीति चमकाने की फिराक में छात्रनेता आए दिन खलल डालने से गुजरे नहीं कर रहे हैं। इससे कई बार काउंसिलिंग को रोकना पड़ रहा है। मना करने पर वे साथियों के साथ बवाल करने भी आमादा हैं।
विज्ञापन


सोमवार को दीक्षा भवन में चल रही बीए प्रवेश काउंसिलिंग के दौरान दर्जनों छात्र कुछ छात्रनेताओं के नेतृत्व में केंद्र में जबरन दाखिल हुए। गेट पर तैनात गार्ड ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे उनसे उलझ गए। दूसरे छात्रनेताओं को केंद्र में घुसने की दलील देकर वे भी दाखिल हो गए। इसके बाद सीधे कमरा नंबर 203 और 211 में पहुंचे और प्रवेश प्रक्रिया में बाधा डाली। स्टाफ ने जब इसका विरोध किया तो उनसे भी भिड़ गए। इससे वहां चल रही बीए काउंसिलिंग आधा घंटा बाधित रहीं। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना बीए प्रवेश समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी को दे दी। आनन-फानन में प्रो. चतुर्वेदी ने कमरों में पहुंच विद्यार्थियों को काउंसिलिंग प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। तब जाकर कहीं छात्रनेता कमरों से बाहर निकले। आए दिन छात्रनेता विद्यार्थियों की मदद के बहाने केंद्र पर पहुंच जा रहे हैं, इससे काउंसिलिंग बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें