फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की दुकानों पर कृषि विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। जिले भर में चल रही प्राइवेट बीज की दुकानों पर शासन के निर्देश पर कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों की टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान 60 दुकानों पर जांच की गई। यहां से 41 नमूने लिए गए, जबकि 8 दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि सातों तहसीलों के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई थी। सभी टीमों ने प्राइवेट बीज की दुकानों पर छापे मारे। आठ दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए। उनकी दुकानों का लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था। इसलिए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। 41 दुकानों से नमूने लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तमाम ऐसी संस्थाएं हैं जो गुणवत्ता विहीन बीज बाजार में बेचती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने छापेमारी की कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम जिला कृषि अधिकारी के साथ डीएसटीओ थे। इन्होंने सहजनवां और खजनी तहसीलों का निरीक्षण किया। वहीं प्रभात श्रीवास्तव विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी ने गोला तहसील, मृत्युंजय कुमार सिंह सहायक कृषि प्रसार अधिकारी एवं युवा कल्याण अधिकारी ने चौरीचौरा, डॉ. मेनका एवं अपर निदेशक सहकारी समितियां बांसगांव रविंशकर पाण्डेय ने सदर एवं कैंपियरगंज में दुकानों की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें