फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर क्लब का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की नई कार्यकारिणी के चुनाव का एलान हो गया। इस सिलसिले में पांच अगस्त 2017 को सालाना आम बैठक (एजीएम) बुलाई गई है। इसमें चुनाव की तारीख तय की जाएगी। इस प्रक्रिया के शुरू होने से नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर क्लब का रजिस्ट्रेशन कंपनी एक्ट में है। नियमानुसार चुनाव हर साल होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की कार्यकारिणी का चुनाव पिछले पांच साल से नहीं हुआ। इस संबंध में क्लब के सचिव और डायरेक्टर्स की मनमानी जारी रही। इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया। कंपनी एक्ट के प्रावधानों का हवाला देकर जान-बूझकर चुनाव न कराने का तथ्य उजागर किया। इसी का नतीजा रहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग बुलाई गई। आपसी चर्चा के बाद एजीएम कराने का फैसला हुआ। इससे संबंधित नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। एजीएम की मीटिंग गोरखपुर क्लब में पांच अगस्त को होगी। इसके बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव और गठन की प्रक्रिया तेज होगी। गोरखपुर क्लब की कार्यकारिणी में 13 पदाधिकारी हैं। क्लब के 488 सदस्य हैं। मनोनीत सदस्य भी हैं। अब सदस्यों की संख्या बढ़ाने की कवायद की जा रही है। यह शहर का सबसे पुराना क्लब है। इसकी स्थापना 1896 में हुई थी। कार्यकारिणी के सालाना गठन का प्रावधान पहले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें