फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जून को गोरखपुर में मानसून के पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। अभी तो मानसून के पहले की बारिश हो रही है। इसी से ही शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में मानसून के आने के बाद परेशानी और बढ़ने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि 22 जून को गोरखपुर में मानसून दस्तक दे सकता है। पहले यह समय 18 जून के आसपास बताया गया था। उनका कहना है कि मानसून के बांग्लादेश की तरफ मुड़ जाने से इसके गोरखपुर पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार रात हुई बारिश के साथ करीब 62 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली थी। इससे कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। विभिन्न इलाकों में जलभराव भी हो गया। कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार को गोरखपुर के अलावा आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। गोरखपुर में करीब 68.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि आसपास के जिलों में सामान्य बारिश रही। हाटा में 8 मिलीमीटर, महराजगंज में 4 मिलीमीटर, पडरौना में 17, सलेमपुर में 7, बांसगांव में 8 और खलीलाबाद में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें