फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में डॉ. भास्कर शर्मा की पत्नी झुलसी, मौत

विज्ञापन
उर्मिला शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार रात डॉ. भास्कर शर्मा की पत्नी की संदिग्ध हाल में झुलसने से मौत हो गई। मृतका के भाई ने जीजा और परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डुमरियागंज क्षेत्र के सेमुआडीह निवासी ज्ञानचंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन उर्मिला शर्मा (35) की शादी 12 वर्ष पूर्व बभनी माफी गांव निवासी डॉ. भास्कर शर्मा के साथ हुई थी। शादी के छह वर्ष बाद उर्मिला के पहले बच्चे के जन्म तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद डॉ. शर्मा का रवैया बदलने लगा। वे उर्मिला को प्रताड़ित करने लगे। वे अक्सर मारपीट भी करते थे। ज्ञानचंद का आरोप है कि 30 मार्च की रात लगभग नौ बजे डॉ. भास्कर शर्मा व उनके परिवार के लोगों ने उर्मिला की हत्या की और उसके शव को कमरे में बंद कर जला दिया। इसके बाद उन्हें उर्मिला के झुलसने की सूचना दी गई, लेकिन जब वह बहन के घर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष गोल्हौरा विनोद कुमार राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की सास मुन्नी देवी, ससुर हरिराम शर्मा, पति भास्कर शर्मा और देवर प्रभाकर शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी मायाराम वर्मा भी बभनी माफी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें