फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल कचरी व नमकीन जब्त, छह नमूने लिए

Sat, 16 Mar 2019 12:27 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
food
विज्ञापन
गोरखपुर। होली के मद्देनजर विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के तिवारीपुर और पिपराइच की दो फैक्ट्रियों में छापा मारकर वहां से करीब एक क्विंटल नमकीन, स्नैक्स और कचरी जब्त कर लिया। टीम ने वहां से छह नमूने भी लिए।
विज्ञापन

एक मार्च से शुरू हुए इस अभियान के दौरान टीम अब तक 48 नमूने ले चुकी है। इनकी रिपोर्ट समय से आ सके, इस लिए रोजाना विभाग के एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी नमूने लेकर खुद झांसी स्थित लैब के लिए रवाना होते हैं। अभिहीत अधिकारी अजीत कुमार के पर्यवेक्षण में टीम ने पहले पिपराइच के हैदरगंज स्थित जय मां फूड प्रोडक्ट पर छापा मारकर वहां से 188 किलो कटोरी नमकीन, स्नैक्स और कचरी को जब्त कर लिया। इसी तरह टीम ने तिवारीपुर स्थित मेसर्स लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट से 788 किलो पैक्ड नमकीन व कचरी को जब्त कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें