फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में चौथी बार बनेगी भाजपा की सरकार : रमन

Tue, 04 Dec 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी। किसी से गठबंधन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आशीर्वाद भाजपा को ही मिला है।

विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सोमवार की देररात सर्किट हाउस पहुंचे। वहां मीडिया कर्मियों से बात की और दावा किया कि एक बार फिर भाजपा जीत रही है। एग्जिट पोल से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि हम इसे झुठला नहीं रहे हैं। कई बार एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं।

जनता भाजपा सरकार के कामकाज से खुश है। कांग्रेस डूबती नाव है, जिसकी सवारी अब जनता नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। हम विकास के एजेंडे के साथ हैं। विपक्ष कुछ भी कर ले, जनता भ्रमित नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें