फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर को मिलेगी नई पहचान

Sun, 11 Nov 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गोरखपुर को एक नई पहचान देने की योजना तैयार की गई है। शहर में विश्व का सबसे लंबा तिरंगा लहराया जाएगा। भव्य समारोह में स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट, किसान, मजदूर, सेना के रिटायर जवानों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

आयोजन विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति व हिंदू चेतना मंच के संयुक्त प्रयासों से होगा। शनिवार को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में बैठक में

इसकी तैयारी पर चर्चा हुई। इस दौरान पंडित रामप्रसाद बिस्मल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी को तिरंगा फहराने के के लिए 50 संगठन एकजुट हुए हैं। हिंदू चेतना मंच के संयोजक रघुवंश हिंदु ने बताया कि नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से देवरिया बाईपास होते हुए भगत चौराहा के आगे सहारा इस्टेट परिसर में बने भारत मां की प्रतिमा के सामने तक का रास्ता तय किया गया है।

रास्ते में कार, ट्रैक्टर, ट्रक व अन्य गाड़ियों के अलावा हाथी, घोड़ा ऊंट आदि का काफिला होगा। शोभायात्रा में सबसे आगे की गाड़ी पर बैठा व्यक्ति और पीछे मानव शृंखला तिरंगे को पकड़े रहेगी। जिसके जरिए 13 किलोमीटर लंबे तिरंगे का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सुमन, सुरेंद्र, विष्णु, भारतेंद्र हिन्दुस्तानी, सुरेंद्र, डॉ. अनिल, रिव श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। रघुवंश हिंदू ने बताया कि फिलहाल तिरंगे की लंबाई 13 किलोमीटर है। उनकी योजना इसको बढ़ाकर 17 किलोमीटर करने की है।

पार्क की दशा पर जताई चिंता

बिस्मिल पार्क में बैठक के दौरान लोगों ने उसकी दशा पर चिंता जताई। कहा कि महान देशभक्त के नाम पर बने इस पार्क का रखरखाव देकर दुख होता है। यहां पर लोग धूम्रपान और जुआ खेलने के लिए एकत्र होते है जो एक सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें