फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्पिटल के जेनरेटर कक्ष में आग से अफरा तफरी

Sun, 01 Jul 2018 01:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आग लगने पर मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर। नार्मल स्कूल रोड स्थित नांगलिया हॉस्पिटल के जेनरेटर कक्ष में शनिवार शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। अस्पताल की बिजली गुल होते ही मरीज बेहाल हो गए। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल आईसीयू में भर्ती मरीज सिवान की नाजिया को ऑक्सीजन के सहारे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया। कई तीमारदार भी गर्मी से परेशान होकर दूसरे अस्पताल में मरीज को लेकर चले गए।
विज्ञापन


शाम सात बजे बिजली गुल होने पर हॉस्पिटल का जेनरेटर चलाया गया था। इसी दौरान उसमें फाल्ट से आग लग गई। धुआं निकलते देख कर्मचारी दौड़ पड़े और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। थोड़ी ही देर में काबू भी पा लिया गया, लेकिन इसी बीच दमकल कर्मी आग को पूरी तरह से बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी जेनरेटर अचानक खुद से चालू हो गया। यह देख सभी के हाथ-पांव फूल गए और मरीजों, तीमारदारों में भगदड़ मच गई। किसी तरह से पाइप काटकर जेनरेटर बंद किया गया।


जेनरेटर में आग लग गई थी। इस वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई थी। तत्काल मरीजों को आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। सभी मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं है। देर रात जेनरेटर दुरुस्त करा दिया गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर, नांगलिया हॉस्पिटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें