गोरखपुर। उरुवा इलाके में तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही उरुवा बाजार में खरीदारी करने आ रहे थे।
सिकरीगंज क्षेत्र के बरला गांव निवासी संजय प्रसाद (42) और गोला क्षेत्र के हरपुर निवासी सुभाष (40) अलग-अलग साधन से शनिवार शाम उरुवा बाजार आ रहे थे। टड़वा गांव के पास बिजली गिरने से दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां संजय प्रसाद की मौत हो गई।