गोरखपुर। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा पूरी तरह लागू नहीं करने के विरोध में चरणबद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में संगठन के पूर्वांचल कार्यकारी अध्यक्ष आईके सिंह ने सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए भी लागू किए जाने की भी मांग की। इस दौरान बीएन गुप्ता, पीके तिवारी, आमोद भाष्कर, राहुल श्रीवास्तव, अशोक कुमार, उपेंद्र पाल, हरिओम गुप्ता, सुयोग्य त्रिपाठी, ओम गुप्ता, मुकेश शर्मा, परवेश सोनकर व अन्य लोग मौजूद रहे।