फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के कारण हाईवे पर रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को पुरंदरपुर थाने के पैसिया ललाईन में जुलूस के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति रही। जाम के चलते उसमें फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार को मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए प्रशासन की तरफ से काफी संख्या पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इस बीच जुलूस के कारण ललाईन पैसिया राष्ट्रीय राजमार्ग दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। यहां यात्री चिलचिलाती धूप में परेशान रहे। जाम में मरीज भी फंसे रहे। जुलूस में शामिल लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर बारी-बारी से दूसरे गांवों के ताजियों का इंतजार करते रहे। ताजिया उठकर कर्बला की तरफ जाने के बाद ही रास्ता खुल सका। इसके बाद लोग गंतव्य की ओर रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें