फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के कटार मिश्र गांव के पास रविवार को कुआनों नदी में मूूर्ति विसर्जन के दौरान एक मासूम डूब गया। लोग तलाश करके उसे बाहर निकालकर सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने दो मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजन गमगीन हो गए।
विज्ञापन

डुहिया खुर्द गांव के लोग दोपहर में मूर्ति विसर्जन करने के लिए कुआनों के कटार मिश्र घाट पर गए थे। उनके साथ मनीष पुत्र गोविंद (9) भी गया था। जब लोग मूर्ति को नदी में विसर्जित कर स्नान कर रहे थे, उसी समय मनीष गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए लोगों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी मलौली ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की सूूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मासूम के डूबने की सूचना मिली है, लेकिन परिवार के लोग थाने पर नहीं आए। यदि आते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मूर्ति विसर्जन के दौरान कई जगह मारपीट
बखिरा। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए मारपीट में छह लोग घायल हो गए।लोरीबारी गांव की दुर्गा प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए पडरिया स्थित आमी नदी पर ग्रामीण जा रहे थे। नंदौर के निकट प्रतिमा पहुंचने पर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से सर्वेश, लवकुश, मोनू व घनश्याम को चोटे आई है। लोरीबारी निवासी सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों पर बलवा मारपीट का केस दर्ज किया। इसी तरह लंगड़ीसई गांव के लोग प्रतिमा लेकर विसर्जन करने अहिरौली गांव से होकर जा रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगो से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लोहे की सरिया व ईंट-पत्थर भी चले। एक युवक को सिर में चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों से तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने गई। नंदौर में ही कुछ लोग प्रतिमा के साथ डीजे बजाते हुए जा रहे थे। पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया। मूर्ति संचालकों के विरोध करने पर थोड़ी देर बाद पुलिस द्वारा डीजे वापस किए जाने के बाद ही प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग ले गए। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि लोरीबारी की घटना के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि अन्य मामलों में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें