फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में इलाज करा रहे छात्र की मौत

Thu, 18 Apr 2019 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे नवोदय विद्यालय के छात्र की मौत हो गई। घरवालों के पोस्टमार्टम कराने के इंकार के बाद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव को उन्हें सौंप दिया। देवरिया के भटनी निवासी हिमांशु (16) पीपीगंज के नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। एक सप्ताह पूर्व हॉस्टल में उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रविवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र का लीवर और गुर्दा दोनों फेल हो चुका था। सूचना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट स्थानीय पुलिस के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पिता दिलीप कुमार ने प्रशासन से पत्र के जरिए पोस्टमार्टम नहीं किए जाने का आग्रह किया था। इसपर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें