फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कारोबार का विरोध एक करोड़ की बिक्री प्रभावित

Sun, 23 Dec 2018 12:53 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
बलदेव प्लाजा, शाही मार्केंट समेत शहर के दुकानदारोें ने बंदी कर किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मोबाइल एवं लैपटॉप की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में शनिवार को बलेदव प्लाजा, शाही मार्केट की सभी दुकानों समेत शहर के अन्य क्षेत्रों की भी मोबाइल, एसेसरीज, लैपटॉप और कंप्यूटर की तमाम दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों की हड़ताल से शहर में मोबाइल व लैपटॉप आदि का करीब एक करोड़ का बाजार प्रभावित रहा। इस दौरान व्यापारियों ने रैली निकाल प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


व्यापारी सुबह बलदेव प्लाजा पर एकत्रित हुए। यहां सभा के बाद उन्होंने एक जुलूस निकाला जो गणेश चौराहा, इंदिरा तिराहा, कचहरी चौराहा और शास्त्री चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम (सिटी) रजनीश चंद्र से मिलकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया और मोबाइल-लैपटॉप के ऑनलाइन कारोबार पर प्रतिबंध की मांग की।

खुदरा व्यापारियों की टूट रही कमर

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना था कि ऑनलाइन कंपनियां एफडीआई के धन से अतिरिक्त छूट दे कर रिटेल व्यापारियों की कमर तोड़ रहीं हैं। इससे लाखों लोगों का रोजगार छिन रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन कंपनियों पर पाबंदी लगाए या अतिरिक्त छूट पर टैक्स लगाए जिससे रिटेल व्यापारी भी कारोबार कर सकें।

विरोध-प्रदर्शन का इन्होंने किया नेतृत्व

प्रशांत राय, अभिषेक जायसवाल, कुुमुद रंजन, संजय जायसवाल, रूपेश जालान, अशोक सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता, संजय जुमनानी, मनोज गोयल, बंटी, इमरान, कन्हैया सराफ, दिलीप जायसवाल, बॉबी, सम्मी, सोनू श्रीवास्तव, अशोक गजानंद, प्रदीप सिंह, मनोज अग्रवाल, रत्नेश रूंगटा, राज अग्रवाल, रोहित मोदी, अनुराग राय, उत्कर्ष, नवनीत श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अरुण कमिश्रा, विशाल श्रीवास्तव, किशोर भाई, चंद्रमणि गुप्ता, शब्बू, संदीप जायसवाल, निखिल मोटानी

चोरी कर चमका रहे ऑनलाइन कारोबार

टैक्स की चोरी कर ऑनलाइन कंपनियां ग्राहकों को अतिरिक्त छूट देती हैं। इसपर रोक नहीं लगी तो व्यापारियों के साथ ही दुकानों पर काम करने वालों लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। - मनीष नांगलिया, कारोबारी

सरकार की मंशा को दिखा रहे ठेंगा

ऑनलाइन कंपनियों की साजिश से रिटेलरों का व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है, टैक्स की चोरी भी हो रही है। ये कंपनियां कैश ऑन डिलिवरी की स्कीमों से सरकार की ऑनलाइन पेमेंट की मंशा को ठेंगा दिखा रही हैं। - दिनेश मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें