फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जंक्शन पर रामायण एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 18 Nov 2018 09:51 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
अयोध्या से गोरखपुर होते हुए सीतामढ़ी गई रामायण एक्सप्रेस रविवार को वापस गोरखपुर पहुंची। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। अयोध्या से गोरखपुर होते हुए सीतामढ़ी गई रामायण एक्सप्रेस रविवार को वापस गोरखपुर पहुंची। ट्रेन करीब एक घंटे यहां रुकी रही। इसे लेकर यात्री नाराज हो गए। उन्होंने गोरखपुर जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि ट्रेन दर्शनीय स्थल पर कम समय के लिए रोकी जा रही है, जबकि स्टेशनों पर इसे बेवजह रोक दिया जा रहा है। साफ-सफाई और भोजन-पानी की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। ट्रेन एक घंटे बाद वाराणसी रवाना हो गई।
विज्ञापन


ट्रेन दोपहर 12:00 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची, मगर आधे घंटे तक रुके रहने पर यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरकर हंगामा करने लगे। साथ ही स्टेशन डायरेक्टर पर ट्रेन को तुरंत रवाना करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसी बीच एक यात्री की तबियत बिगड़ गई। रेलवे के डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हो गई।

स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने बताया कि इंजन बदलने, सफाई कराने और पानी भरने के बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया। भारत दर्शन यात्रा के तहत यह ट्रेन वाराणसी के रास्ते विभिन्न दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराते हुए रामेश्वरम तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें