फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोदान एक्सप्रेस में किशोरी से गैंगरेप

Mon, 27 Aug 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर खड़ी गोदान एक्सप्रेस में रविवार की भोर चार बजे मऊ की एक किशोरी (17 वर्ष) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों को जीआरपी ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनमें दो रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं जबकि तीसरा रेलवे में ठेका लेने वाली एक फर्म का कर्मचारी बताया जा रहा है। रेलवे के दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म आठ पर गोदान एक्सप्रेस की खाली रैक खड़ी थी। जीआरपी के सिपाही उधर से गुजरे तो तीन युवक ट्रेन से कूदकर भागने लगे। सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ा और उन्हें लेकर बोगी में पहुंचे तो वहां मौजूद किशोरी ने तीनों पर गैंगरेप का आरोप लगाया।
विज्ञापन


किशोरी का कहना था कि वह गोरखपुर दवा खरीदने आई थी। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसी बीच तीन युवक आए और खींचकर ट्रेन में ले गए और दुष्कर्म किया। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके बिहार के वैशाली जिले के निवासी हरिकांत सिंह, भागलपुर जिले के शंभू रजक और देवरिया के माहीगंज निवासी चौथी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी पुष्पांजलि ने कहा कि पीड़ित किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करा लिया गया है। सोमवार को न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें