फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला जिलाध्यक्ष एवं नेहा महानगर अध्यक्ष बनी

Mon, 30 Jul 2018 01:35 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
a
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने गोरखपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित की। सुनीता श्रीवास्तव को क्षेत्रीय अध्यक्ष, उर्मिला त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष और नेहा चौधरी को महिला मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अस्मिता चंद सहित चार महिलाओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


चंद्रप्रभा पांडे को कुशीनगर, भारती शर्मा को देवरिया, मोनी पांडे को सिद्धार्थनगर, नीतू राय को बलिया, दिव्या त्रिपाठी को बस्ती, संगीता वर्मा को संतकबीनगर, मधु पांडे को महराजगंज, संचिता बनर्जी को आजमगढ़ और बिंदू सिंह को मऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष की महिला पदाधिकारियों की सूची के अनुसार गोरखपुर में सुनीता श्रीवास्तव को क्षेत्रीय अध्यक्ष, अस्मिता चंद्र और इंदूमती को जिला उपाध्यक्ष, अर्चना सिंह को महामंत्री और रंजना सोनकर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
बीना कुमारी को कुशीनगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

अल्का राय महामंत्री मऊ , उर्मिला त्रिपाठी मंत्री संतकबीरनगर, विजय लक्ष्मी मिश्रा मंत्री कुशीनगर, नीलिमा दुबे मंत्री महराजगंज, रीतावली पांडे मंत्री देवरिया, ऊषा श्रीवास्तव मंत्री बस्ती, संचिता चौहान मंत्री आजमगढ़ बनाया गया है। इनके अलावा कंचन सोनी, मंजू त्रिपाठी, सुशीला पाठक, सुमन वर्मा, कुसुम चौबे, बिंदूमती मिश्रा को बलिया जिले में सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें