फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी और सीएचसी में ठप रहा टीकाकरण

Thu, 07 Jun 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलित आशाएं स्वास्थ्य महकमे और सरकार पर दबाव बनाने की खातिर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहीं। इसी कवायद में बुधवार को उन्होंने अपने स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण का कार्य ठप रखा।
विज्ञापन


आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव के आह्वान पर आशा बहुएं प्रोत्साहन राशि की जगह वेतन या मानदेय, एएनएम एवं स्टाफ नर्स की भर्ती में वरीयता, राज्य कर्मचारी की तरह 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने आदि की मांगें लेकर 25 मई से आंदोलित हैं। 31 मई तक आशा बहुओं ने अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इसके बाद एक जून से वह जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही हैं।

बुधवार को टीकाकरण दिवस पर उन्होंने फिर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। चंदा यादव ने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात आशा बहुएं टीकाकरण कार्य से विरत रहीं। सभी 19 ब्लॉकों में वैक्सीन कक्ष पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया गया। इसके चलते एएनएम स्वास्थ्य केंद्रों से लौट गईं। इमरजेंसी को छोड़कर अन्य चिकित्सा कार्य ठप रहा। जब तक हमारी मांगें मानी नहीं जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार से पुन: नगर निगम के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें