फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पहचान पत्र के रंग से विद्यार्थी की पहचान

Sat, 19 May 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंपस में बाहरी व अराजक लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत अब विद्यार्थियों की पहचान आईडी कार्ड के रंग के माध्यम से होगी। आईडी कार्ड इस बात की तस्दीक करेगा अभ्यर्थी का संकाय कौन सा है। इसे लेकर संकायवार विद्यार्थियों के आईडी का कार्ड का रंग निर्धारित कर लिया गया है।
विज्ञापन

नए सत्र में यूनिवर्सिटी के यूजी- पीजी के 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मैनुअल आईडी कार्ड के साथ ये सुविधा मिलेगी। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने नई पहल को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब विद्यार्थियों को आवेदन करने के महज 24 घंटे के भीतर ही आईडी कार्ड मुहैया कराया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। मैनुअल आईडी कार्ड हासिल करने के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश लेने के बाद प्रवेश रसीद की फोटो कॉपी और दो फोटो के साथ नियंता कार्यालय में आवेदन फार्म भर कर जमा करना होगा। नाम, पता, जन्मतिथि, पिता का नाम, कक्षा, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत आवश्यक जानकारी देने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन 24 घंटे में आवेदन कार्ड मुहैया कराएगा। आईडी कार्ड नवीनीकरण के लिए एक वर्ष पूरा होने पर अभ्यर्थी को खुद नियंता कार्यालय से कराना होगा। जहां विभाग की ओर आईडी कार्ड की वैधानिकता को एक साल के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

यहां पड़ेगी जरूरत

कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी से पुस्तक लेने के लिए, यूनिवर्सिटी के म्यूजियम, लैब समेत अन्य हिस्सों में जाने के लिए इसके साथ ही विद्यार्थियों को कैंपस में हर समय अपने छात्र आईडी कार्ड को अपने साथ ले जाना चाहिए।

पहचान पत्र का रंग
विज्ञान संकाय - नीला
कला संकाय - मैरून
वाणिज्य संकाय - पीला
शिक्षा संकाय - गुलाबी
विधि संकाय - काला



मैनुअल आईडी कार्ड बनाने के लिए कुलपति की ओर से निर्देश मिल गए हैं। आवेदन के 24 घंटे के अंदर विद्यार्थियों को आईडी कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि विद्यार्थी समय से यूनिवर्सिटी में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. गोपाल प्रसाद, मुख्य नियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें