फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में बेटियों का जलवा

Sun, 17 Dec 2017 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के शैक्षिक सत्र 2016-17 की मेरिट लिस्ट में बेटियों का दबदबा है। एक्जीक्यूटिव काउंसिल ने जिन 47 मेधावियों के नाम मेडल के लिए अनुमोदित किए हैं, उनमें 37 छात्राएं हैं। 19 दिसंबर को दीक्षा भवन सभागार में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में सभी मेधावियों को कोे राज्यपाल राम नाईक मेडल प्रदान करेंगे। इस दौरान 103 शोध छात्र-छात्राओं को भी डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन

समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विश्वविद्यालय के सभी रविवार को भी खुले रहे। इस दौरान निर्धारित शुल्क जमा कराके दीक्षांत परिधान वितरित किए गए। सोमवार को शोभायात्रा का रिहर्सल किया जाएगा।

डिग्री हासिल करने में भी आगे
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रविवार को जो आंकड़ा जारी किया, उसके मुताबिक 73 हजार 374 छात्राओं और 46 हजार 383 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय से संबद्ध गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के एक लाख 19 हजार 757 स्नातक, परास्नातक विद्यार्थियों को डिग्री दी जानी है। इसमें गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के छह हजार 591 और संबद्ध कॉलेजों के एक लाख 13 हजार 166 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन बेटियों को मिलेंगे मेडल
प्रियंका शुक्ला, कृतिका सिंह, अनिसा गौहर, नीसू मिश्रा, पूजा दुबे, शशिकला, साक्षी जायसवाल, त्रिशला सिंह, सौम्या यादव, श्रुति यादव, आकांक्षा पांडेय, पूजा सिंह, ज्योत्सना मिश्रा, नमिता सिंह, फरहीन फातिमा, अंकिता शुक्ला, ममता शर्मा, दीक्षा श्रीवास्तव, प्रज्ञा दीक्षित, रंजना पांडेय, गीतांजलि दुबे, आकांक्षा तिवारी, मदीहा राशिद, आकांक्षा सिंह, रीतिका राज, रुखसार परवेज, नेहा सिंह, कंचन यादव, सुप्रिया मिश्रा, गरिमा शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव, रजनी निगम, शालिनी, श्वेता श्रीवास्तव, गार्गी तिवारी, कृतिका सिंह, सी थारूना

10 लड़कों को मेडल
सुधांशु मिश्र, अश्वनी कुमार पटेल, राहुल कुमार, सुशील कुमार, प्रफुल्ल चंद, देवेश त्रिपाठी, शुभम कुमार केडिया, हरी ओम मणि, अमर प्रजापति, आकाशदीप मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें